
World Exclusive: 'रूस इस युद्ध को तब खत्म करेगा जब...', यूक्रेन जंग और जेलेंस्की पर क्या बोले पुतिन
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ युद्ध तभी खत्म होगा जब रूस अपने तय लक्ष्य हासिल कर लेगा. नाटो के विस्तार को उन्होंने रूस की सुरक्षा के लिए खतरा बताया और यूक्रेन में रूसी भाषा, संस्कृति और धर्म की रक्षा की बात कही.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं. गुरुवार शाम को वह मॉस्को से दिल्ली पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने खुद उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए एयरपोर्ट पहुंचे और गले लगाकर पुतिन का वेलकम किया. उनका यह दौरा बेहद खास होने वाला है. भारत आने से पहले पुतिन ने आजतक की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने कई वैश्विक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. इनमें एक मुद्दा रूस-यूक्रेन युद्ध भी था जिस पर पुतिन के विचार पूरी दुनिया जानना चाह रही है.
रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले पुतिन?
रूस-यूक्रेन जंग को लेकर पुतिन से पूछा गया, आपकी नजर में रूस के लिए इस युद्ध में क्या विजय मानी जाएगी? लाल रेखाएं क्या हैं? क्योंकि आपने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि रूस तभी हथियार डालेगा अगर कीव की सेनाएं रूस की ओर से दावा किए गए इलाकों से पीछे हट जाएं. वो कौन से हिस्से होंगे?
पुतिन ने कहा, 'बात जीत की नहीं है. बात इस बात की है कि रूस अपनी रक्षा कर रहा है और करता रहेगा- हमारे हितों की और उन लोगों की जो वहां रहते हैं. यह हमारे परंपरागत मूल्य, रूसी भाषा और संस्कृति की रक्षा की बात है. साथ ही, यह धर्म और आस्था की भी रक्षा है, जो सदियों से उन क्षेत्रों में मौजूद रही है. आप जानते हैं कि यूक्रेन में रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च को लगभग प्रतिबंधित कर दिया गया है. चर्चों में जबरन कब्जा किया गया और लोगों को वहां से निकाल दिया गया. मैं तो यहां रूसी भाषा पर प्रतिबंध की बात भी नहीं कर रहा. यह एक जटिल और व्यापक मुद्दों का समूह है.'
उन्होंने कहा, 'मैं आपको एक बार फिर याद दिलाना चाहता हूं कि हम युद्ध शुरू करने वालों में से नहीं थे. पश्चिम ने यूक्रेन के साथ मिलीभगत की और वहां तख्तापलट को अंजाम दिया और उसके बाद यूक्रेन में घटनाएं हुईं, खासकर दक्षिण-पूर्व में, और फिर डोनबास में. यह चर्चा में भी नहीं है. आठ साल-पूरे आठ साल हम शांतिपूर्ण तरीकों से इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे. हमने इसे मिन्स्क समझौतों में शांतिपूर्ण सेटेलमेंट के रूप में दर्ज किया, इस उम्मीद में कि इसे शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जा सकेगा. बाद में हमें पता चला कि जो पश्चिमी नेता यह सार्वजनिक रूप से कहते थे, उन्होंने कभी भी मिन्स्क समझौतों को पूरा करने का इरादा नहीं रखा था. उन्होंने केवल इसलिए इसे साइन किया ताकि यूक्रेन को हथियार देने का मौका मिल सके और हमारे खिलाफ सशस्त्र संघर्ष जारी रखा जा सके.'
'युद्ध तब खत्म होगा जब तय लक्ष्य पूरे हो जाएंगे'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









