
PM मोदी के साथ कार में क्या बातचीत हुई? ‘आजतक’ को पुतिन ने सुनाया पूरा किस्सा
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे से पहले उन्होंने आजतक के साथ एक एक्सक्ल्यूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने मोदी के साथ चीन में हुई अपनी राइड के पीछे का कारण भी बताया जिसकी उस समय दुनियाभर में चर्चा हुई थी.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं. 4 दिसंबर यानी आज शाम से शुरू होने वाले दो दिन के जरूरी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने से कुछ घंटे पहले पुतिन ने आजतक को इंटरव्यू दिया. यह इंटरव्यू क्रेमलिन के ऐतिहासिक एकातेरिना (कैथरीन) हॉल के अंदर शूट किया गया जिसे टीवी टुडे नेटवर्क ग्रुप की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क में विदेश मामलों की संपादक गीता मोहन ने किया.
आजतक को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने अपने दौरे से लेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने अगस्त-सितंबर में चीन के तियानजिन में हुए 25वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दौरान मोदी के साथ एक ही गाड़ी में सवार होने के पीछे का कारण भी बताया.
जब एक कार में सवार हुए मोदी और पुतिन
इसी साल अगस्त-सितंबर में चीन के तियानजिन में व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई थी. इस दौरान दोनों नेता एक ही कार में बैठे दिखे जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक ही कार में बैठकर जाने के बारे में हुए सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने आजतक को बताया, 'इसे लेकर पहले से कोई तैयारी नहीं थी, हम दोनों बाहर निकले, सामने मुझे मेरी कार दिखाई दी. मैंने उन्हें साथ चलने को बोला. इससे ज्यादा इसमें कुछ भी नहीं था.'
हमने आम दोस्तों की तरह बात की थी

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










