
Russia Ukraine War: रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा, दुश्मनों के 11 हजार सैनिकों को मार गिराया, 46 विमान किए नष्ट
ABP News
Ukraine Russia War: इस बीच युद्ध के 12वे दिन आज पीएम मोदी ने पहली बार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत की.
Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है. यह दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे यूक्रेन में स्थिति बिगड़ती जा रही है. वहां हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. दुकानों में राशन नहीं है, एटीएम में कैश नहीं है, लोगों को खाने-पीने में दिक्कत हो रही है. वहां फंसे लोग दूसरी कंट्री से दूसरे देशों में रहने वाले अपने परिचितों से मदद मांग रहे हैं.
इस बीच यूक्रेन की रक्षा मंत्रालय (Ukraine Defense Ministry) ने दावा किया है कि 24 फरवरी से 7 मार्च के बीच इस युद्ध से रूस को भी काफी नुकसान हुआ है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












