
Russia-Ukraine War: रूस के कब्जे में Chernobyl न्यूक्लियर प्लांट, कैसे ढा सकता है तबाही? जानिए
AajTak
रूस की सेना ने आखिरकार Chernobyl (चेर्नोबिल) Nuclear Plant पर कब्जा कर लिया है. Chernobyl Nuclear Plant प रूस का कब्जा क्यों खतरनाक माना जा रहा है? कैसे ये Nuclear Plant तबाही की वजह बन सकता है आइए जानते हैं इस वीडियो में. दरअसल यूक्रेन ने Chernobyl Nuclear Plant को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सका. चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट का भी अपना एक इतिहास है. 26 अप्रैल 1986 को परमाणु रिसाव की वजह से यहां पर भयंकर हादसा हुआ था. अब यह परमाणु कचरे का स्टोरेज सेंटर है. यहां पर कई टन परमाणु ईंधन रखा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने पहले ही आशंका जताई थी कि रूस की सेना Chernobyl Nuclear Plant पर कब्जा कर सकता है. जेलेन्स्की ने कहा था कि हमारे सैनिक अपनी जान पर खेल कर इस इलाके को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि साल 1986 जैसा हादसा न हो. हालांकि रूस की सेना ने Chernobyl Nuclear Plant पर कब्जा कर लिया है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











