
Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट पर भारत के रुख से क्यों खुश है चीनी मीडिया?
AajTak
चीनी मीडिया ने कहा है कि भारत न तो अमेरिका को नाराज करना चाहता है और न ही रूस को. अपनी एक रिपोर्ट में अखबार ने लिखा है कि भारत अब ये समझ गया है कि आंख मूंदकर अमेरिका का अनुसरण करना कितना खतरनाक हो सकता है और इसलिए भारत अब कूटनीतिक स्वायत्तता को महत्व दे रहा है.
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत के रुख पर सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र समझे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख छापा है. चीनी अखबार ने लिखा कि ये बात गौर करने वाली है कि अमेरिका से करीबी रखने वाले भारत ने यूक्रेन के मुद्दे पर अलग राय रखी है. अखबार ने लिखा है कि भारत अब समझ गया है कि आंख मूंदकर अमेरिका का अनुसरण करना खतरनाक हो सकता है. साथ ही अखबार ने ये भी लिखा है कि अमेरिकी पाले में न जाने के बावजूद भी अमेरिका भारत से नाराज नहीं होगा क्योंकि चीन को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका को भारत की जरूरत है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










