
Russia Ukraine War: यूक्रेन में हर तरफ बर्बादी का मंजर, जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने सैनिकों को लेकर किया ये बड़ा एलान
ABP News
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि नए भर्ती और रिजर्व सैनिक यूक्रेन के खिलाफ जंग में नहीं भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि जो 'मकसद तय' किए गए हैं उन्हें 'पेशेवर' सैनिक ही पूरा करेंगे.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि नए भर्ती और रिजर्व सैनिक यूक्रेन के खिलाफ जंग में नहीं भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि जो 'मकसद तय' किए गए हैं उन्हें 'पेशेवर' सैनिक ही पूरा करेंगे. 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक टीवी संबोधन में पुतिन ने कहा, 'नए भर्ती सैनिक इस युद्ध में शामिल नहीं होंगे. ना ही अतिरिक्त रिजर्व सैनिकों को इसमें शामिल किया जाएगा.' उन्होंने कहा कि जो मकसद तय किए गए हैं, उन्हें पेशेवर सैनिक ही अंजाम देंगे. मुझे पता है कि वे रूस के लोगों के लिए सुरक्षा और शांति की गारंटी होंगे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












