
Russia Ukraine War: यूक्रेन ने किया 800 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा, राष्ट्रपति ज़लेंस्की बोले- मैं पुतिन का नंबर वन टारगेट
ABP News
Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरे दिन है. बम धमाकों और मिसाइलों के हमले यूक्रेन के शहरों पर जारी हैं. राजधानी कीव में भी धमाकों की आवाज सुनी जा रही है.
यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरे दिन है. बम धमाकों और मिसाइलों के हमले यूक्रेन के शहरों पर जारी हैं. राजधानी कीव में भी धमाकों की आवाज सुनी जा रही है. परमाणु प्लांट पर भी कब्जा रूस की सेना ने कर लिया है. अब तक 137 यूक्रेनी नागरिकों के मारे जाने की खबर है.
वहीं आधी रात के बाद दिए गए संदेश में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदीमीर ज़लेंस्की ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार, दुश्मन ने मुझे नंबर एक टारगेट के रूप में चिह्नित किया. मेरा परिवार नंबर दो टारगेट है. वो राज्य के प्रमुख को नष्ट करके यूक्रेन को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहते हैं.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












