
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के लगभग एक तिहाई हिस्से पर रूस की कब्जा, कीव तक सिमटी मुख्य लड़ाई
AajTak
रूस औऱ यूक्रेन में 18 दिन से युद्ध जारी है. इसी बीच राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार मिखाइल पोडोल्याक ने कहा कि दोनों देशों में तीन दौर की बातचीत हो चुकी है. वहीं अब दोनों देश एक बार फिर से चौथे दौर की बातचीत करेंगे. वहीं खबर है कि यूक्रेन का एक तिहाई हिस्सा अब रूस के कब्जे में है. यूक्रेन की सेना डटी हुई है. रूस की आर्मी के खिलाफ यूक्रेन के स्थानीय लोगों ने भी बंदूकें उठाई हुई है. सैन्य कब्जे के बादजूद यूक्रेन हथियार डालने को राजी नहीं है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











