
Russia Ukraine War: भारत ने यूक्रेन में फंसे 9 बांग्लादेशी बचाए, शेख हसीना ने PM मोदी को कहा शुक्रिया
AajTak
Russia Ukraine War: ऑपरेशन गंगा के तहत भारत ने यूक्रेन में फंसे 9 बांग्लादेशी लोगों को भी निकाला. इसपर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने PM मोदी का शुक्रिया किया.
Russia Ukraine News: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए जो 'ऑपरेशन गंगा' चलाया गया था, उसमें पड़ोसी देशों के कुछ लोगों को भी निकाला गया है, जिसके लिए भारत की तारीफ हो रही है. पाकिस्तान की छात्रा के बाद अब बांग्लादेश की तरफ से भारत और पीएम मोदी का शुक्रिया किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, भारत ने 'ऑपरेशन गंगा' में ही यूक्रेन से बांग्लादेश के 9 नागरिकों को बचाया था. इसके लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया कहा है. बता दें कि इस ऑपरेशन के तहत नेपाल और ट्यूनीशिया के छात्रों को भी बचाया गया.
यह भी पढ़ें - Ukraine evacuation: मोदी के दो फोन कॉल, 12 बसें और रेड क्रॉस की मदद.. सुमी से ऐसे निकाले गए 694 भारतीय छात्र
पाकिस्तानी लड़की की मदद भी की
इसके साथ-साथ भारत ने पाकिस्तान की एक स्टूडेंट को भी निकाला है. पाकिस्तानी स्टूडेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है. दरअसल, छात्रा यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते कीव में फंस गई थी. वह भारतीय दूतावास की मदद से सुरक्षित स्थान तक पहुंच पाई. ऐसे में छात्रा ने वीडियो जारी कर भारतीय दूतावास और पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है.
अस्मा शफीक नाम की पाकिस्तानी छात्रा ने वीडियो जारी कर कहा, 'मैं पाकिस्तान से हूं. मैं कीव में भारत के दूतावास का धन्यवाद करती हूं, कि उन्होंने कठिन परिस्थिति में हमारी मदद की. मैं भारत के पीएम का भी धन्यवाद करती हूं. हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. भारतीय दूतावास की वजह से हम अपने घर सुरक्षित पहुंच पा रहे हैं.'

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









