
Russia-Ukraine War: दो घंटे चली बैठक, पीएम मोदी ने कहा- छात्रों की सुरक्षा और निकासी प्राथमिकता
AajTak
पीएम मोदी ने बैठक में कहा, यूक्रेन में फंसे छात्रों की सुरक्षा और निकासी प्राथमिकता है. छात्रों की निकासी में तेजी लाने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ और ज्यादा सहयोग बढ़ाया जाएगा.
यूक्रेन-रूस के बीच रविवार को चौथे दिन की जंग जारी है. रूसी सेना जहां यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है, वहीं अब मसला बातचीत की टेबल पर लाने के प्रयास भी जारी हैं. इधर यूक्रेन के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग की. यह बैठक 2 घंटे चली. नरेंद्र मोदी ने बैठक में भारतीय छात्रों की सुरक्षा और निकासी पर जोर दिया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









