
Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन सीमा की ओर जाते देखे गए रूसी सेना के 100 से अधिक ट्रक, पुतिन का इनकार
AajTak
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि रूस को यूएन चार्टर का पूरी तरह से पालन करना चाहिए लेकिन रूस के तेवर नरम पड़ते नहीं नजर आ रहे.
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जैसे हालात हैं. रूस की ओर से पूर्वी यूक्रेन के डोनबास के विद्रोहियों के कब्जे वाले दो इलाकों को स्वतंत्र देश की मान्यता देने का ऐलान किए जाने के बाद दुनियाभर में हलचल बढ़ गई है. ब्रिटेन और अमेरिका जैसी वैश्विक ताकतों ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है, वहीं यूरोपीय संघ भी प्रतिबंध लगाने के मसले पर सहमत है. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी कहा है कि रूस को यूएन चार्टर का पालन करना चाहिए. इन सबके बीच रूस के तेवर नरम पड़ते नहीं दिख रहे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










