
Rule Change: साढ़े 6 करोड़ लोगों के लिए गुड न्यूज... सिर्फ 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपये, EPFO ने बदला नियम
AajTak
EPFO कुछ तरह की इमरजेंसी के लिए अपने सब्सक्राइबर्स को फंड से पैसे निकालने की सुविधा देता है. इसमें इमरजेंसी बीमारी के इलाज, एजुकेशन, शादी और घर खरीदना शामिल हैं.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ से पैसा निकालने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है. ईपीएफओ ने ऑटो मोड सेटलमेंट (Auto Mode Settlement) की शुरुआत की है. इससे 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ मेंबर को लाभ मिलेगा. यह एक ऐसी सुविधा है, जो इमरजेंसी में पीएफ सदस्यों को फंड प्रोवाइड कराती है. इसके तहत अब 3 दिन में ही पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा.
ऑटो-मोड सेटलमेंट के तहत इमरजेंसी के समय कर्मचारी अपने ईपीएफ से एडवांस पैसे निकाल सकते हैं. EPFO कुछ तरह की इमरजेंसी के लिए अपने सब्सक्राइबर्स को फंड से पैसे निकालने की सुविधा देता है. इसमें इमरजेंसी बीमारी के इलाज, एजुकेशन, शादी और घर खरीदना शामिल हैं. इसमें से किसी एक इमरजेंसी के लिए आप पीएफ अकाउंट से एडवांस फंड निकाल सकते हैं.
ऑटो मोड सिस्टम से होगा क्लेम सेटलमेंट इमरजेंसी में इस फंड के क्लेम सेटलमेंट के लिए ऑटो मोड की शुरुआत अप्रैल 2020 में ही हो गई थी, लेकिन, तब सिर्फ बीमारी के समय में ही पैसा निकाल सकते थे. अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है. आप बीमारी, एजुकेशन, शादी और घर खरीदने के लिए भी EPF से पैसा निकाल सकते हैं. इसके साथ ही अब सब्सक्राइबर्स बहन या भाई की शादी के लिए भी एडवांस फंड निकाल सकते हैं.
कितने रुपये तक निकाल सकते हैं फंड? EPF अकाउंट से एडवांस फंड की लिमिट बढ़ा दी गई है. पहले यह लिमिट 50,000 रुपये थी, जो अब 1 लाख रुपये कर दी गई है. एडवांस निकालने का काम ऑटो सेटलमेंट मोड कंप्यूटर के जरिए हो जाएगा. किसी से अप्रूवल की आवश्यकता नहीं होती है. पैसा आपके अकाउंट में तीन दिन के अंदर आ जाता है. हालांकि आपको कुछ दस्तावजे सबमिट करना आवश्यक होगा. इसमें KYC, क्लेम रिक्वेस्ट की एलिजिबिलिटी, बैंक अकाउंट डिटेल शामिल हैं.
एडवांस रकम निकालने का क्या प्रॉसेस?

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










