
'RSS में कोई महिला नहीं मिलेगी, महिलाओं को दबाता है संघ', राहुल गांधी का बड़ा हमला
AajTak
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अभी राजस्थान से गुजर रही है. इस यात्रा के 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे हो जाएंगे. बुधवार को सवाई माधोपुर के भड़ोति से शुरू हुई यात्रा दौसा के बादशाहपुर पहुंच चुकी है. यात्रा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी शामिल हुए थे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर महिलाओं को दबाने का आरोप लगाया और दावा किया कि इसी वजह से संगठन में कोई महिला सदस्य नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस की योजना डर फैलाना है और उनका मार्च डर और नफरत के खिलाफ है.
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अभी राजस्थान से गुजर रही है. इस यात्रा के 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे हो जाएंगे. बुधवार को सवाई माधोपुर के भड़ोति से शुरू हुई यात्रा दौसा के बादशाहपुर पहुंच चुकी है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस 'जय सियाराम' की जगह 'जय श्री राम' बोलकर देवी सीता का अपमान कर रहे हैं. जय सिया राम भगवान राम और देवी सीता दोनों को स्वीकार करता है. दौसा जिले के बागड़ी गांव में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "आपको उनके संगठन में एक महिला नहीं मिलेगी. आपको आरएसएस में एक महिला नहीं मिलेगी. वे महिलाओं को दबाते हैं, वे महिलाओं को अपने संगठन में प्रवेश नहीं करने देते हैं." बता दें कि 'राष्ट्र सेविका समिति' नाम से आरएसएस की महिला विंग भी है.
कांग्रेस सांसद ने कहा, "मैं आरएसएस और भाजपा के लोगों से पूछना चाहता हूं, आप जय श्री राम कहते हैं लेकिन आप जय सियाराम क्यों नहीं कहते हैं? आपने सीता मां को क्यों हटा दिया? आप उनका अपमान क्यों करते हैं? आप भारत की महिलाओं का अपमान क्यों करते हैं?"
डर से बीजेपी-आरएसएस को लाभ: राहुल
इस दौरान राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि युवाओं में बरोजगारी का डर भी बढ़ रहा है. इस डर से केवल भाजपा और आरएसएस को फायदा होता है क्योंकि वे इस डर को नफरत में बदल देते हैं. उनके सभी संगठन एक ही काम करते हैं. वे देश को विभाजित करने और नफरत और भय फैलाने का काम करते हैं. इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है. जोड़ो यात्रा देश में फैलाए जा रहे डर और नफरत के खिलाफ खड़ी है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






