
RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलेंगे CM योगी, चुनाव नतीजों के बाद गोरखपुर में संघ का अहम ट्रेनिंग सेशन
AajTak
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद आज पहली बार गोरखपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे. यूपी के खराब चुनाव नतीजों को लेकर दोनों के बीच होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है. अभी हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ नेता इंद्रेश ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया था.
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पहली बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे. दोनों के बीच ये मुलाकात गोरखपुर में होगी. यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों के बीच लोकसभा चुनाव और राज्य में संघ के विस्तार से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
इससे पहले, भागवत ने चिउटाहा क्षेत्र के एसवीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित किया, जहां 3 जून से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 280 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं.
गुरुवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने काशी, गोरखपुर, कानपुर और अवध क्षेत्र में संघ की जिम्मेदारी संभाल रहे संघ के करीब 280 स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं से संघ के विस्तार, राजनीतिक परिदृश्य और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की.
जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख ने शाखाओं की संख्या बढ़ाने और संगठन के विस्तार पर जोर दिया है और संघ द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के विस्तार पर भी सुझाव दिए हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आने के बाद से आरएसएस नेताओं की तरफ से लगातार बयान सामने आ रहे हैं.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजे पर बड़ा बयान देते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी को 'अहंकारी' और विपक्षी इंडिया ब्लॉक को 'राम विरोधी' करार दिया है.
इंद्रेश कुमार ने कहा, राम सबके साथ न्याय करते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए. जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अंहकार आ गया. उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. लेकिन जो उसको पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








