
RSS कैसे बिहार वाला 'सक्सेस फॉर्मूला' यूपी में इस्तेमाल करने जा रहा है
AajTak
बिहार में मिली अपार सफलता के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यूपी को अगला प्रयोगशाला बनाने जा रहा है. बिहार के मुस्लिम आबादी के प्रभाव वाले इलाकों में भी संघ ने कोशिश की कि सुशासन और विकास के नाम पर लोग वोट डालें, और कामयाब रहा. संघ अब वैसे ही उपाय यूपी में आजमाने जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने में अभी काफी वक्त है. एक साल से भी ज्यादा का समय. यूपी से पहले पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. बिहार के बाद बीजेपी का सबसे ज्यादा जोर तो पश्चिम बंगाल पर ही है, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यूपी में अभी से सक्रिय हो गया है.
संघ के यूपी में पहले से ही सक्रिय होने की खास वजह भी लगती है. एक तो बिहार चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को मिली जबरदस्त कामयाबी, और दूसरा - 2024 के आम चुनाव में बीजेपी का बेहद खराब प्रदर्शन.
लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के लिए भले ही बीजेपी ज्यादा जिम्मेदार रही हो, लेकिन खुशी तो संघ को भी नहीं हुई होगी. सबक सिखाने के लिए भले ही संघ ने कुछ देर के लिए मुंह फेर लिया हो, लेकिन अपनी ही मेहनत पर वो खुद भी ज्यादा दिन तक पानी तो फेर नहीं सकता. बरसों की मेहनत के बाद तो संघ के राजनीतिक संगठन बीजेपी को केंद्र सहित कई राज्यों में सत्ता हासिल हो पाई है.
बीजेपी को महाराष्ट्र और दिल्ली में भी जबरदस्त सफलता मिली थी, लेकिन बिहार की तो बात ही और है. बिहार में तो बीजेपी को वैसी कामयाबी मिली है, जैसी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली थी. कांग्रेस मुक्त भारत का बीजेपी का नारा भले ही हकीकत नहीं बन पाया हो, लेकिन विपक्ष मुक्त बिहार तो करीब करीब हो ही गया है. बिहार में बीजेपी ने नीतीश कुमार और चिराग पासवान को साथ लेकर जिस तरह लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी को समेट दिया है, विपक्ष का संघर्ष तो बढ़ ही गया है.
विकास के मामले में बिहार मॉडल अब तक भले न बन पाया हो, लेकिन उत्तर भारत की राजनीतिक अहमियत के हिसाब से देखें तो बीजेपी की जीत का बेहतरीन मॉडल तो बन ही गया है - और अब संघ बीजेपी के लिए बिहार जैसी ही जीत यूपी में पक्की करने की तैयारी में जुट गया है.
2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे को और असरदार बनाने के मकसद से जमीन पर उतरने जा रहा है. संघ के प्रस्तावित 'विराट हिंदू सम्मेलन' के पीछे भी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 ही है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






