
RSS के प्रधान प्रचारकों की मीटिंग रांची में शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
AajTak
आरएसएस 2025-26 में होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारियों में जुटा है. ऐसे में संघ के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं. शताब्दी समारोह का आयोजन किस तरह से होगा, उसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है.
झारखंड की राजधानी रांची में आरएसएस (RSS) के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू हो गई. इसका उद्देश्य संघ के विस्तार के साथ आने वाले शताब्दी समारोह के सेलिब्रेसन से जुड़ी तैयारियों पर भी विचार विमर्श करना है. रांची में हो रही संघ की इस बैठक में आरएसएस के टॉप लीडर्स के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और तमाम प्रांत प्रचारक शामिल होंगे. आरएसएस देश भर में अपना विस्तार तेजी से कर रहा है, उसका लक्ष्य है कि आने वाले समय में देश के प्रत्येक मंडल (10 से 15 गांव) में कम से कम एक संघ की शाखा हो, इसी उद्देश्य को लेकर वो निरंतर आगे बढ़ रहा है. मौजूदा वक्त में देश भर में संघ की कुल 73000 से ज्यादा शाखाएं काम कर रही हैं. इस बात की जानकारी अखिल भारतीय प्रचारक (all-India publicity) सुनील अंबेडकर ने ये बात 10 जुलाई को एक प्रेस कॉनफ्रेंस दी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संघ 2025-26 के शताब्दी समारोह के सेलिब्रशन की तैयारियों में जुटा है. इस क्रम में लगातार बैठकों का दौर जारी है, शताब्दी समारोह का आयोजन किस तरह से होगा, उसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है. इसके लिए पूरा संघ परिवार तत्परता से लगा है. 2025 की विजयादशमी के दिन आरएसएस अपना 100 साल पूरा कर रहा है.
रांची की इस बैठक में आरएसएस की योजनाओं और प्रस्ताव को अमल में कैसे लाना है, इस पर भी विचार विमर्श होगा. साथ ही साल 2024-25 में होने वाली मोहन भागवत की यात्रा और अन्य उच्च अधिकारियों के भ्रमण पर भी चर्चा होगी.
इस चर्चा में भाग प्रांत प्रचारक लेगें, जो 46 गठनात्मक प्रांतों की जिम्मेदारी संभालते हैं, साथ ही आरएसएस के पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी इस मीटिंग में भाग लेंगे. तीन दिन चलने वाली ये बैठक 14 जुलाई की शाम में समाप्त हो जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










