
RSS कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री, संघ पदाधिकारियों के साथ 40 मिनट की गोपनीय बैठक
AajTak
Jyotiraditya Scindia: . जिस दौरान संघ कार्यालय में चर्चा का दौर चल रहा था, उस वक्त विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव कार्यालय के बाहर खड़े रहे. RSS कार्यालय में केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलने की अनुमति दी गई.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सक्रियता गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर अचानक बढ़ गई है. संसदीय क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पांच दिवसीय दौरा जारी है. गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पहुंच गए. प्रताप छात्रावास स्थित केशव स्मृति भवन पहुंचे सिंधिया ने RSS के पदाधिकारियों के साथ 40 मिनट तक विचार विमर्श किया. सिंधिया रात्रि 9 बजे संघ कार्यालय पहुंचे थे और ठीक 9 बजकर 40 मिनट पर कार्यालय के बाहर निकले. सूत्र बताते हैं कि संघ की शरण में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना संसदीय सीट को लेकर चर्चा की है.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल, क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल, जिला संघ चालक गिर्राज अग्रवाल, सह संघचालक अशोक कुशवाहा से हुई. चालीस मिनट की मुलाकात बेहद गोपनीय रखी गई थी. जिस दौरान संघ कार्यालय में चर्चा का दौर चल रहा था, उस वक्त विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव कार्यालय के बाहर खड़े रहे.
RSS कार्यालय में केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलने की अनुमति दी गई. जिले के पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिंहा व प्रभारी कलेक्टर प्रथम कौशिक भी कार्यालय के बाहर पहरा देते रहे.
RSS कार्यालय पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का अचानक दस्तक देना गुना सीट पर दावेदारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया RSS कार्यालय की परिक्रमा लगाने लगे हैं.
धाकड़-किरार सम्मेलन में पहुंचे सिंधिया
वहीं, गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धाकड़ किरार सम्मेलन में समाज के लोगों को साथ देने की कसम खिलाई. सिंधिया ने कहा कि धाकड़ समाज को कहना चाहता हूं कि परिवार का मुखिया होने के नाते मैंने हमेशा आपका साथ दिया है. आपके साथ खड़ा रहा हूं. क्या आप मेरे साथ खड़े हो? धाकड़ हो धाकड़ की तरह जवाब दो. आप मुझसे जो मांगोगे मैं दूंगा. पूरी निष्ठा के साथ कोशिश करूंगा. पिछले 20 वर्षों से दे रहा हूं.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










