
RRB Ntpc Student Protest Live: पटना में सुबह-सुबह सड़क पर उतरे छात्र, टायर जलाकर सड़क किया जाम
AajTak
बिहार में RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने इस मुद्दे को लेकर बिहार बंद का आह्वान किया है. इसे आरजेडी के नेतृत्व वाली महागठबंधन और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने अपना समर्थन दिया है .
बिहार में RRB-NTPC एग्जाम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने आज बिहार में बंद बुलाया है. इसे कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन भी दिया है. आरजेडी, जन अधिकार पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी ने अपना समर्थन दिया है. पटना में शुक्रवार सुबह से ही छात्र सड़क पर आ गए. ये छात्र RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि शिक्षकों पर FIR वापस ली जाए. इन सबके बीच खान सर ने वीडियो जारी कर छात्रों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










