
RR vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब किंग्स का गेम बिगाड़ पाएगी राजस्थान? ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
AajTak
Rajasthan Royals (RR) vs Punjab Kings (PBKS) Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 59वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टक्कर है. राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर चुकी है, वहीं पंजाब की टीम इस रेस में मजबूती से कायम है.
Rajasthan Royals vs Punjab Kings Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-59 में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में है. इस मुकाबले में संजू सैमसन राजस्थान की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं श्रेयस अय्यर के कंधों पर पंजाब किंग्स की बागडोर है.
मौजूदा आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वो 12 में से 9 मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 11 मैच खेलकर 7 में जीत हासिल की है और वो प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है. राजस्थान-पंजाब मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसारंगा, महीश तीक्ष्णा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, मिच ओवेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक 29 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 17 और पंजाब किंग्स ने 12 मैचों में जीत हासिल की. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले 5 अप्रैल 2025 को मुल्लांपुर में दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 50 रनों से जीत हासिल की थी.
RR और PBKS के बीच H2H कुल IPL मैच: 29 राजस्थान ने जीते: 17 पंजाब ने जीते: 12

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












