
Rohit Sharma on Test Retirement: 'मैं कहीं नहीं जा रहा हूं...', रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बताया- सिडनी में क्यों बैठे बाहर?
AajTak
Rohit Sharma on Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर आखिर चुप्पी तोड़ी है. सिडनी टेस्ट में लंच के दौरान आज (4 जनवरी) उन्होंने इस बारे में विस्तार से इस बारे में बात की क्यों वह इस मुकाबले में नहीं खेले. वहीं उन्होंने टेस्ट रिटायरमेंट पर भी बात की.
Rohit Sharma on Test Retirement: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बारे में बड़ा बयान दिया है. वहीं उन्होंने इस बात पर भी सफाई दी है कि उनका आने वाले दिनों को लेकर क्या प्लान होगा. रोहित ने वहीं यह भी बताया कि सिडनी में उन्होंने बाहर बैठने का फैसला क्यों किया. वहीं रोहित ने कहा कि वह फिलहाल क्रिकेट छोड़कर कही नहीं जा रहे हैं.
रोहित ने आज (4 जनवरी) को Star Sports पर बात करते हुए यह साफ कर दिया कि वह फिलहाल क्रिकेट छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. रोहित शर्मा ने कहा, 'मैं जल्द ही रिटायर नहीं होने वाला हूं. मैं सिर्फ इसलिए इस मुकाबले से हटने का फैसला किया क्योंकि रन नहीं बन रहे थे. मैं कड़ी मेहनत करूंगा और कमबैक करूंगा. अभी रन नहीं बन रहे हैं, लेकिन इस बात की गारंटी नहीं है कि 5 महीने बाद भी रन नहीं बनेंगे.'
इस दौरान रोहित ने यत बात साफ की कि सिडनी टेस्ट से हटने का फैसला उनका था, इस बारे में उन्होंने यहीं (सिडनी) आकर कोच (गौतम गंभीर) और चीफ सेलेक्टर (अजीत अगरकर) को जानकारी दी. इस बातचीत के दौरान उन्होंने जाते-जाते यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह कहीं भी नहीं जा रहे हैं. रोहित ने कहा-अरे भाई, मैं किधर भी नहीं जा रहा हूं.
रोहित ने बताया गंभीर और अगरकर से क्या बात हुई? सिडनी में आखिर रोहित क्यों बैठे बाहर, इस बारे में हिटैमन ने कहा- मेरे सेलेक्टर और हेड कोच से बात हुई. मैंने ही उनको बताया कि सिडनी का मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम है. ऐसे में वह चाहते हैं कि फॉर्म वाले प्लेयर टीम में खेलें, रोहित ने कहा कि यह निर्णय लेना कठिन था, लेकिन मैंने सोचा कि इनफॉर्म प्लेयर खेलें. रोहित ने इस दौरान यह बात भी स्पष्ट कर दी कि सिडनी में आकर ही मैंने इस बात पर फैसला किया कि मुझे यहां आकर खेलना नहीं खेलना है. क्योंकि न्यूईयर पर इस बारे में टीम को नहीं बताना चाहते हैं.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










