
Rohit Sharma IND vs AUS 5th Test: रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट नहीं खेलेंगे? बुमराह के हाथ में हो सकती है टीम इंडिया की कमान
AajTak
रोहित शर्मा को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर सकते हैं.
Rohit Sharma opts to ‘rest’ for Sydney Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का आखिरी टेस्ट सिडनी में 3 जनवरी से होना है. सिडनी में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 4:30 पर होना है. लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा बाहर बैठ सकते हैं. वहीं उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं.
सूत्रों के अनुसार- शुभमन गिल प्लेइंग 11 में वापसी के लिए तैयार हैं. केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार- शुभमन गिल प्लेइंग 11 में वापसी के लिए तैयार हैं. केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुक्रवार सुबह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर टॉस के लिए उतर सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक- रोहित ने कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को अपने इस फैसले के बारे में बता दिया है. जिसे लेकर दोनों ने सहमति जता दी है. भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल.
ऑस्ट्रेलिया की सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन: सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








