
Rohit Sharma की अगुवाई में जीता भारत, NZ को 3-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा
AajTak
कोलकाता के ईडेन गार्डेन में भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 184 रन बनाए. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 111 रन पर ढेर हो गई. भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सबसे जयादा 3 विकेट झटके. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 3-0 से जीतकर टी-20 वर्ल्डकप में हार का हिसाब बराबर कर दिया. बतौर फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा की ये पहली टी-20 सीरीज थी, जिसमें उन्होंने कमाल किया है. साथ ही भारतीय टीम के नए हेड कोच बने राहुल द्रविड़ के कार्यकाल की शुरुआत भी जीत के साथ हुई है. देखिए ये वीडियो.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












