
Republic Day Parade: इस गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 1971 के युद्ध की भी झलकियां
ABP News
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड की वर्चुअल प्रेस प्रीव्यू के दौरान वायुसेना ने बताया कि, टैब्लो में स्वदेशी 'एसलेशा' रडार और जीसैट-7ए मिलिट्री सैटेलाइट का मॉडल भी होगा.
Republic Day Airforce: इस बार गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना की झांकी में वायुसेना की ताकत और गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिलेगी. वायुसेना की 'टैब्लो' में 1971 के युद्ध में ढाका के गर्वनर के घर पर मिग-21 की बमबारी को दर्शाया गया है तो मिसाइलों के साथ राफेल लड़ाकू विमान और स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर, एलसीएच भी दिखाया गया है.
सैटेलाइट का मॉडल भी तैयारगणतंत्र दिवस परेड की वर्चुअल प्रेस प्रीव्यू के दौरान वायुसेना ने बताया कि, टैब्लो में स्वदेशी 'एसलेशा' रडार और जीसैट-7ए मिलिट्री सैटेलाइट का मॉडल भी होगा. डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई इस एसलेशा मार्क-1 रडार को उंचे पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक में दुश्मन के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और मध्यम दूरी पर उड़ रहे यूएवी-ड्रोन को 'डिटेक्ट' करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












