
Republic Day: अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, 71 डीसीपी, 213 एसीपी समेत 2700 जवानों के जिम्मे सुरक्षा
AajTak
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में नाकाबंदी, चेकिंग चल रही है. होटल, लॉज आदि में वेरिफिकेशन किया जा रहा है. शहर में रिपब्लिक डे परेड के लिए 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, जिसमें ऑफिसर और पैरामिलिट्री फ़ोर्स भी शामिल हैं. इनके अलावा 71 डीसीपी, 213 एसीपी, 753 इंस्पेक्टर को लगाया गया है.
गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस 22 पैरामीटर्स पर एंटी टेरर की मॉनिटरिंग कर रही है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद से गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू कर दी थी. खुफिया इनपुट के बाद एजेंसियों ने नवंबर से अपनी आतंकवाद विरोधी निगरानी भी तेज कर दी है. 26 मापदंडों के तहत आतंकवाद रोधी निगरानी की जा रही है. रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए राकेश अस्थाना ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि दिल्ली हमेशा आतंकियों के टारगेट पर रहता है, इसलिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. इस साल भी हम अलर्ट पर हैं. सुरक्षा एजेंसियां, राज्य पुलिस सभी आतंकवाद विरोधी उपायों का पालन करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर रही है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








