
Redmi Note 15 5G की पहली सेल, 108MP कैमरा वाले फोन पर इतने हजार का डिस्काउंट
AajTak
Redmi Note 15 5G सेल पर आ चुका है. इस स्मार्टफोन को आप Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. रेडमी का ये फोन 108MP के प्राइमरी और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 5520mAh की बैटरी दी गई है.
Redmi Note 15 5G हाल में भारत में लॉन्च हुआ है. ये फोन अब सेल पर उपलब्ध है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो Amazon और mi.com से खरीद सकते हैं. रेडमी का ये फोन AMOLED के साथ आता है. इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
फोन का मेन कैमरा लेंस 108MP का है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5520mAh की बैटरी दी गई है. ये कंपनी का पहला फोन है, जो साल 2026 में लॉन्च हुआ है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, लॉन्च ऑफर और दूसरी डिटेल्स.
Redmi Note 15 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये का है. वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है. हैंडसेट पर 3000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है. ये ऑफर SBI, Axis बैंक और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 भारत में लॉन्च है, इतनी है कीमत और मिलते हैं कमाल के फीचर्स
डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 21,999 रुपये में मिल जाएगा. स्मार्टफोन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और मिस्ट पर्पल में आता है.
Redmi Note 15 5G को कंपनी ने Android 15 के साथ लॉन्च किया है. कंपनी इसे चार साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करेगी. स्मार्टफोन में 6.77-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ आता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











