
Redmi Note 12 Review: क्या कायम रहेगा Note सीरीज का जलवा? बजट कैटेगरी से बाहर
AajTak
Redmi Note 12 5G को भारत में हाल ही में पेश किया है. इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं. इस फोन को बजट कीमत में उतारा गया है. इसका इस्तेमाल हम रहे हैं और यहां पर इस फोन का पूरा रिव्यू बता रहे हैं. इससे आप जान पाएंगे कि आपको ये फोन 18 हजार रुपये में खरीदना चाहिए या नहीं.
Xiaomi ने भारत में हाल ही में Redmi Note 12 5G series को लॉन्च किया है. इस सीरीज में Redmi Note 12, 12 Pro और 12 Pro+ शामिल हैं. इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है. हमनें इस दौरान Redmi Note 12 5G को इस्तेमाल किया.
इस फोन को मिड रेंज में उतारा गया है. इसका डिजाइन काफी अच्छा है. इसके अलावा फोन की परफॉर्मेंस भी ठीक-ठाक है. हम इसको कुछ समय से इस्तेमाल कर रहे हैं और यहां पर आपको इस फोन का पूरा रिव्यू बता रहे हैं.
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Redmi Note 12 देखने में काफी अच्छा लगता है. लेकिन, बैक पर डस्ट और फिंगरप्रिंट्स के निशान पड़ते हैं. इस वजह से आपको फोन कवर के साथ ही इस्तेमाल करना होगा. इसने मुझे निराश किया क्योंकि मैं बिना कवर के ही फोन यूज करता हूं. हालांकि, कंपनी रिटेल बॉक्स के साथ एक ट्रांसपेरेंट कवर देती है जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. हालांकि, वो फास्ट है. एक चीज और इसमें अच्छी लगी है कि इसके साथ 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. ज्यादातर फोन में कंपनी ये जैक नहीं दे रही है. इससे वायर्ड हेडफोन या स्पीकर को कनेक्ट किया जा सकता है.
फोन के बैक पर रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप LED फ्लैश के साथ दिया गया है. बैक पर आपको Redmi 5G लिखा मिल जाएगा. फोन बड़ा होने के बाद भी आसानी से हाथ में फिट हो जाता है. हालांकि, कंपनी ने इसमें प्लास्टिक मैटेरियल का इस्तेमाल किया है. लेकिन, इसके डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी से आपको ज्याद शिकायत नहीं होगी.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












