
Realme 8 5G भारत में 90Hz डिस्प्ले और वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये
AajTak
Realme ने भारत में नए 5G स्मार्टफोन Realme 8 5G को लॉन्च कर दिया है. भारत में Realme 8 के 4G वेरिएंट को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. Realme 8 5G लॉन्च के साथ ही अब भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है.
Realme ने भारत में नए 5G स्मार्टफोन Realme 8 5G को लॉन्च कर दिया है. भारत में Realme 8 के 4G वेरिएंट को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. Realme 8 5G लॉन्च के साथ ही अब भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है. इसकी शुरुआती कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी गई है. इसमें 90Hz डिस्प्ले और 48MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है. Realme 8 5G की कीमत भारत में 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये रखी गई है. इस नए स्मार्टफोन को सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसकी बिक्री भारत में 28 अप्रैल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेलर्स से की जाएगी. Realme 8 5G के स्पेसिफिकेशन्स
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










