
Realme ने भारत में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन्स, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दूसरे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत
AajTak
भारत में Realme 10 Series को पेश कर दिया गया है. इस सीरीज में कंपनी ने Realme 10 Pro और Realme 10 Pro Plus को उतारा है. इन फोन्स को मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है. यहां पर आपको इन फोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Realme 10 Series को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस सीरीज में Realme 10 Pro और Realme 10 Pro Plus को लॉन्च किया गया है. नई सीरीज के स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले, 108-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर्स और दूसरे फीचर्स दिए गए हैं. Realme 10 Pro Plus मिड रेंज सेगमेंट का पहला ऐसा डिवाइस है जो कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है. Realme 10 Proमें फ्लैट-एज डिजाइन दिया गया है.
Realme 10 Pro Plus और Realme 10 Pro की कीमत
Realme 10 Pro Plus को दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है. इसके बेस वैरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 24,999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर के साथ इसे 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
इसके दूसरे वैरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को हाइपरस्पेस गोल्ड, डार्क मैटर और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
Realme 10 Pro की बात करें तो इसको भी दो वैरिएंट में पेश किया गया है. इसके बेस वैरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर के साथ इसे 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को भी हाइपरस्पेस गोल्ड, डार्क मैटर और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











