
Realme के सस्ते फ्रिज कई खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, कम आएगा बिजली बिल, जानें कीमत
AajTak
Realme Refrigerators: Realme ने अपने कई फ्रिज को भारत में लॉन्च कर दिया है. इन फ्रिज में कई फीचर्स दिए गए हैं और इनकी कीमत भी कम रखी गई है.
Realme ने हाल ही में Air Conditioners (AC) और Washing Machines को भारत में पेश किया था. अब ये पोर्टफोलियो को और बढ़ा रहा है. Realme ने देश में सिंगल और डबल डोर रेफ्रिजरेटर को पेश किया है.
Realme Refrigerators के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Realme ने इन फ्रिज को सिंगल और डबल वैरिएंट में लॉन्च किया है. दोनों ही वैरिएंट्स मल्टीपल स्टोरेज वैरिएंट्स के साथ आते हैं. सिंगल डोर वैरिएंट को 195L और 215L के साथ 2-स्टार और 3-स्टार रेटिंग ऑप्शन में पेश किया गया है.
जबकि डबल डोर वैरिएंट को 260L, 280L, 308L और 338L कैपिसिटी के साथ पेश किया गया है. इसे ब्लैक यूनिग्लास और प्रीमियम फिनिश में उतारा गया है. दोनों वैरिएंट्स में कॉपर कैपिलरीज दिया गया है जिससे फ्रीजर का टेम्परेचर लगभग -23 डिग्री तक डाउन हो सकता है. ये स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन ऑफर करता है.
ये भी पढ़ें:- अपने चीनी हमशक्ल से मिलना चाहते हैं Elon Musk, लेकिन मन में है ये डर
ये फ्रिज Cooling Control Knob को भी सपोर्ट करते हैं. इससे बाहर के टेम्परेचर को देखते हुए अंदर के टेम्परेचर को कंट्रोल किया जाता है. सिंगल डोर में लार्ज 12L वेजिटेबल स्टोरेज दिया गया है. ये स्पिल-प्रूफ ग्लास शेल्व्स के साथ आते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











