
RCB vs RR IPL 2024 Memes: 'आईपीएल जीतना ही नहीं है...', कोहली की RCB हारी तो CSK फैन्स ने लिए सबसे ज्यादा मजे, मीम्स VIRAL
AajTak
आईपीएल 2024 में एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को राजस्थान रॉयल्स (RR) से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के बाद विराट कोहली की टीम RCB का सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मजाक उड़ाया. इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई.
Royal Challengers Bengaluru Memes: आईपीएल 2024 में 22 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ. बेंगलुरु ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 172/8 का स्कोर बनाया, जवाब में इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से जीता. एलिमिनेटर मैच में में RCB को हार मिली तो विराट कोहली का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया.
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने RCB का खूब मजाक बनाया और जमकर मीम्स शेयर किए गए, RCB फैन्स तो सबसे ज्यादा निशाने पर थे. एक वायरल मीम में दिखाया गया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम IPL ट्रॉफी जीतना ही नहीं चाहती है.
Hamari marji hum nahi jeetega RCB ka Target hi nahi jeetna 😂 😂 #RCBvsRR #RcbFane Kohli, RCB Fans, Farewell DK , Maxwell, Congratulations RCB pic.twitter.com/9hMnCCG5A7
RCB की टीम ने जिस तरह प्लेऑफ में जगह बनाई और 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था, ऐसा लग रहा था कि RCB फैन्स का सपना इस साल तो जरूर पूरा होगा. लेकिन राजस्थान ने 22 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में उनके सपने को तोड़ दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.
एक सोशल मीडिया यूजर ने RCB फैन्स के पहले खुश और फिर दुखी होने पर मीम शेयर कर लिखा- RCB फैन्स तीन दिन पहले और अब...
RCB Fans just 3 days ago and now... 😭 pic.twitter.com/2DImOAotCt

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












