
पाकिस्तान ने लगाया लाखों का जुर्माना, ICC ने दिया अवॉर्ड… फरहान को लेकर PCB की फजीहत
AajTak
पाकिस्तान के ओपनर साहिबज़ादा फरहान को फरवरी 2026 का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाकर 383 रन बनाए और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद PCB ने उन्हें जुर्माना लगाया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है.
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को फरवरी 2026 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. वह नवंबर 2024 में हारिस रऊफ के बाद यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने हैं. यह सम्मान उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला, जहां उनके बल्ले ने सबसे बड़े मंच पर जमकर रन बरसाए. लेकिन उन्हें आईसीसी से ये सम्मान ऐसे समय में मिला है जब अपने ही देश पाकिस्तान ने उनपर भारी जुर्माना लगाया है.
एक ही वर्ल्ड कप में दो शतक, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
फरहान ने T20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ॉएक ही वर्ल्ड कप में दो शतक जड़े.
* नामीबिया के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 100 रन (कोलंबो) * श्रीलंका के खिलाफ एक और शानदार शतक (पल्लेकेले)
श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने फखर जमान के साथ 176 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 212 तक पहुंचा.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में खेलने आए तो जान से मार देंगे', PSL से पहले इन दिग्गजों को मिली खुली धमकी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












