चोटिल हैं जसप्रीत बुमराह? IPL से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर
AajTak
IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह अभी तक टीम के कैंप से नहीं जुड़े हैं और BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति साफ नहीं है, जिससे MI की चिंता बढ़ गई है.
IPL 2026 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक प्री-सीजन कैंप से नहीं जुड़े हैं. मुंबई इंडियंस को 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलना है, लेकिन बुमराह की अनुपस्थिति ने टीम की चिंता बढ़ा दी है.
BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद बुमराह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह इस समय कर्नाटक में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हैं.
* वह ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं हुए * अभी तक मुंबई भी नहीं पहुंचे हैं.
हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह किसी नई चोट से जूझ रहे हैं या सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए वहां गए हैं.
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह को हर साल होगा 2 करोड़ का नुकसान? BCCI के एक फैसले से लगा तगड़ा झटका

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












