
करोड़ों की फरारी में हनुमान चालीसा सुनते हैं हार्दिक पंड्या, खुद बताई इसकी वजह
AajTak
हार्दिक पंड्या ने खुलासा किया है कि वह अपनी महंगी कारों में भी हनुमान चालीसा सुनते हैं और वहीं से उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है. विवादों और आलोचनाओं के बीच पंड्या अब IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी दिलाने पर फोकस कर रहे हैं.
टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है. महंगी लाइफस्टाइल और विवादों के बीच पंड्या का एक ऐसा पहलू सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया. एक वायरल वीडियो पर बात करते हुए पंड्या ने बताया कि वह अपनी करोड़ों की लग्जरी कार में भी हनुमान चालीसा सुनते हैं.
हार्दिक ने सुनाया फरारी का किस्सा
हार्दिक पंड्या का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था. जिसमें वो फरारी कार दौड़ाते नजर आए थे. अब पंड्या ने कहा, मेरे पास फरारी है, लेकिन मैं उसमें भी हनुमान चालीसा सुनता हूं. भगवान ने मुझ पर कृपा की है. मुझे लगता है कि कोई भी गाना हनुमान चालीसा जितनी पॉजिटिव एनर्जी नहीं देता. उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने “जय श्री राम” के नारे भी लगाए.
यह भी पढ़ें: IPL से पहले मुंबई इंडियंस में घमासान? हार्दिक को कप्तानी छोड़ने की सलाह, जानें पूरा माजरा
हार्दिक पंड्या अपनी स्टाइलिश लाइफ के लिए जाने जाते हैं. अक्सर हार्दिक का वीडियो वायरल होता है. उनके पास फरारी और लैम्बॉर्गिनी जैसी महंगी कारें हैं. करोड़ों की घड़ियां, बॉडी पर कई टैटू के चलते हार्दिक हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं.
अब IPL ट्रॉफी पर नजर

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












