
RBI ने Payments Bank के लिए दो लाख तक बढ़ाई बैलेंस लिमिट, जानें इससे क्या फायदा
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में पेमेंट्स बैंक में बैलेंस लिमिट को बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है. इसका सबसे अधिक लाभ गली-मोहल्ले के छोटे दुकानदारों को होने की उम्मीद है. साथ ही ये देश में डिजिटल लेन-देन और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में भी मदद करेगा.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में पेमेंट्स बैंक में बैलेंस लिमिट को बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है. इसका सबसे अधिक लाभ गली-मोहल्ले के छोटे दुकानदारों को होने की उम्मीद है. साथ ही ये देश में डिजिटल लेन-देन और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में भी मदद करेगा. जानें और क्या हैं इसके फायदे ‘Payment Bank के खाते में रख सकेंगे 2 लाख’ रिजर्व बैंक ने पेमेंट्स बैंक के खातों में प्रति व्यक्ति बैलेंस लिमिट बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है. पहले यह सीमा एक लाख रुपये तक थी. यानी अब लोग अपने पेमेंट्स बैंक के खाते में प्रत्येक दिन के अंत तक अधिकतम दो लाख रुपये की जमा रख सकेंगे. देश में बढ़ेगा डिजिटल लेन-देन देश में फाइनेंशियल इन्क्लूजन (वित्तीय समावेशन) और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ही RBI ने पेमेंट्स बैंक के लाइसेंस दिए गए थे. बुधवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक ने कहा कि पेमेंट्स बैंक से कम आय वर्ग, एमएसएमई, गली-मोहल्ले के छोटे दुकानदारों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में मदद मिली है. इसे लेकर पेमेंट्स बैंक की परफॉर्मेंस की समीक्षा के बाद उनकी लंबे समय से रही बैलेंस लिमिट बढ़ाने की मांग मान ली गई है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











