
Raveena Tandon ने खोली इंडस्ट्री की पोल, 'हीरो की गर्लफ्रेंड के कहने पर मुझे कई फिल्म से आउट किया गया'
AajTak
"मुझे जानबूझकर फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया , क्योंकि हीरो की गर्लफ्रेंड मुझे पसंद नहीं करती थी और वह मेरे से इनसिक्योग थी. उस समय वह लड़की हीरो के साथ रिलेशनशिप में थी."
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आजकल अपनी वेब सीरीज 'आराण्य' की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं. इस वेब सीरीज को दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. नेटफ्लिक्स पर यह रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस ने अपने हिस्सा का इंडस्ट्री में स्ट्रगल भरपूर देखा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने बताया कि कई बार ऐसा हुआ जब फिल्म से मुझे बाहर कर दिया गया, क्योंकि हीरो की गर्लफ्रेंड ने कहा था. जब एक्टर को लड़की धोखा दे देती थी तो वह लौटकर मेरे पास आते थे और कहते थे कि आप ही कर लो यह रोल. रवीना की इस बात पर वह खुद और टीवी-रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन ठहाके लगाकर हंसते हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











