
Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी पर भी कोरोना का साया, बंगाल के 7 खिलाड़ी संक्रमित
AajTak
बंगाल टीम के 7 सदस्यों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है. इस खबर के बाद बंगाल टीम की तैयारियों को भी एक बड़ा झटका लगा है. बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी के ग्रुप B में हरियाणा, केरल, राजस्थान, त्रिपुरा, विदर्भ के साथ शामिल है.
रणजी ट्रॉफी पर भी कोरोना का साया पड़ गया है. बंगाल टीम के 7 सदस्यों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है. इस खबर के बाद बंगाल टीम की तैयारियों को भी एक बड़ा झटका लगा है. बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी के ग्रुप B में हरियाणा, केरल, राजस्थान, त्रिपुरा, विदर्भ के साथ शामिल है. बंगाल को इस सीजन की शुरुआत त्रिपुरा के खिलाफ 13 जनवरी से करनी है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












