
Rangbhari Ekadashi 2026: तुलसी के उपाय बदल देंगे किस्मत! रंगभरी एकादशी पर जरूर करें ये 5 काम
AajTak
Rangbhari Ekadashi 2026: 27 फरवरी 2026 को मनाई जाने वाली रंगभरी एकादशी पर तुलसी के विशेष उपाय आपके जीवन को खुशियों से भर सकते हैं. जानें दीप दान, मंत्र जाप और मंजरी के इस्तेमाल के वो नियम जिनसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है.
Rangbhari Ekadashi 2026: होली शुरू होने से ठीक पहले फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में रंगभरी एकादशी आती है, जिसे अमलकी एकादशी के नाम से भी जानते हैं. साल 2026 में यह शुभ तिथि 27 फरवरी को पड़ रही है. माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन खुशियों के रंगों से भर जाता है. यूं तो इस दिन व्रत रखने और नारायण की भक्ति करने का विधान है, लेकिन हमारे शास्त्रों में तुलसी माता से जुड़े कुछ ऐसे विशेष उपाय बताए गए हैं जो आपकी सोई हुई किस्मत चमका सकते हैं. बस एक बात का खास ख्याल रखें कि एकादशी के दिन तुलसी में जल चढ़ाना और उनके पत्ते तोड़ना वर्जित होता है, इसलिए पूजा की सामग्री जैसे मंजरी और पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेने चाहिए.
11 दीपकों का दान: शाम को तुलसी के पास घी के 11 दीपक जलाएं और 'महाप्रसाद जननी...' मंत्र का 11 बार जाप करें. यह छोटे-बड़े हर संकट को टालने की शक्ति रखता है.
मिट्टी का तिलक: मानसिक शांति और पॉजिटिविटी के लिए तुलसी की जड़ की मिट्टी का तिलक लगाएं. इससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ती है.
लाल चुनरी: घर में बरकत के लिए तुलसी मां को लाल चुनरी ओढ़ाएं. इससे भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी, दोनों का आशीर्वाद मिलता है.
मंत्र जाप: तुलसी के पास बैठकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र की एक माला (108 बार) जपें. यह मनोकामना पूर्ति का सबसे सरल मार्ग है.
दूध और मंजरी: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए गाय के कच्चे दूध में तुलसी की मंजरी मिलाकर विष्णु जी को अर्पित करें. इससे सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









