
Ramgarh: 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ Gangrape, तीन आरोपी गिरफ्तार
AajTak
रामगढ़ में 16 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया गया. पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग को अकेला देख तीनों आरोपी जबरन उसे उठाकर जंगल की तरफ ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.
झारखंड के रामगढ़ में 16 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया गया. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में तीन नामजद युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन पीड़िता घर में अकेले थी. नाबालिग को अकेला देख तीनों आरोपी जबरन उसे उठाकर जंगल की तरफ ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया. एसपी के निर्देश पर रामगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी. पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
किडनैप के बाद नाबालिग लड़की से गैंगरेप
पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया. रामगढ़ थाना में संख्या 81/24 धारा 376(डी) 354(बी) 504, 366, 363 भादवि और 6/8 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है, पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि दो आरोपी रामगढ़ के रहने वाले हैं. जबकि तीसरा आरोपी बिहार के गया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र का निवासी है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










