
Ramadan 2023: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत इन बड़े शहरों में 27 मार्च को क्या है सहरी और इफ्तार की टाइमिंग?
AajTak
रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है. रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर और हैदराबाद में रमजान के दूसरा दिन यानी 27 मार्च का सेहरी और इफ्तार का समय.
रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है. मुस्लिम समुदाय के लोगों में रमजान का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है. इस पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं. रमजान इस्लामी कैलेण्डर का नवां और पवित्र महीना होता है. दुनिया भर के मुसलमान रोजे के इस महीने को बलिदान का महीना मानते हैं. रमजान में सुबह सेहरी खाकर रोजे की शुरुआत की जाती है, जिसे शाम में इफ्तार के समय खोल लिया जाता है.
हर शहर में सेहरी और इफ्तार का समय थोड़ा आगे पीछे होता है. आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ, पटना में 27 मार्च 2023 को सेहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा.
दिल्ली में सहरी करने का समय सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 37 मिनट है.
लखनऊ में सहरी करने का समय सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 22 मिनट है.
हैदराबाद में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 29 मिनट है.
मुंबई में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 52 मिनट है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











