
Ramadan 2022 date in India: कब हो रही है रमजान की शुरुआत? जानें कब मनेगी ईद
AajTak
Ramdan 2022: रमजान का पाक महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है. इस पूरे महीने मुसलमान रोजा यानी उपवास रखते हैं. सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करते हैं. रमजान के महीने को सब्र का महीना माना जाता है.
Ramdan 2022: रमजान का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले अन्न पानी ग्रहण नहीं करते. उपवास के अलावा मुसलमानों को इस पूरे महीने अपने विचारों में शुद्धता रखना और अपनी बातों से किसी को नुकसान न पहुंचाना जरूरी होता है. इस पूरे महीने शरीर की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है.
क्यों रखा जाता है रमजान के महीने में रोजा?
रमजान वो महीना है जिसमें मुसलमानों के पवित्र पैगंबर मुहम्मद के समक्ष इस्लाम की पवित्र किताब कुरान की पहली आयत का अनावरण हुआ था. इसी के बाद से इस्लाम में इस महीने को पवित्र मानकर महीने भर रोजा रखने की परंपरा शुरू की गई.
रोजा रखना इस्लाम के पांच मूलभूत सिद्धांतों में से एक है. मुसलमानों के जीवन में इन पांचों सिद्धांतों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है. रोजा के अलावा इस्लाम के बाकी चार सिद्धांत हैं- नमाज, दान, आस्था और मक्का की हज यात्रा.
इस साल कब है रमजान?
इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने में रोजा रखा जाता है. रमजान की शुरूआत चांद के दिखने के बाद होती है. भारत में इस बार रमजान महीने की शुरुआत शनिवार 2 अप्रैल से हो रही है. हालांकि, रमजान महीने की तारीख चांद दिखने पर ही तय होगी. रमजान का ये महीना 2 मई को खत्म हो सकता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











