
Rakshabandhan 2021: रक्षाबंधन पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें भाई को राखी बांधने का मुहूर्त
AajTak
Rakshabandhan 2021 Date and Shubh Muhurat: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है. हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है. इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन संयोग को बेहद शुभ माना गया है. ये संयोग भाई-बहन के लिए बहुत शुभ साबित होंगे. इस साल रक्षाबंधन 22 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस बार भद्राकाल (bhadra kaal) न होने की वजह से दिनभर में किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है.
Rakshabandhan/Rakhi 2021 Date Shubh Muhurat: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है. हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है. इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन संयोग को बेहद शुभ माना गया है. ये संयोग भाई-बहन के लिए बहुत शुभ साबित होंगे. इस साल रक्षाबंधन 22 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा. ज्योतिष के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर शोभन योग बन रहा है. 22 अगस्त की सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक शोभन योग रहेगा. ये योग मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस योग के दौरान की गई यात्रा बहुत कल्याणकारी साबित होती है. इसके साथ ही इस दिन शाम को 7 बजकर 40 मिनट तक घनिष्ठा योग रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, घनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है. इस नक्षत्र में जन्में लोगों का अपने भाई-बहन के प्रति विशेष प्रेम होता है. इसलिए इस नक्षत्र में रक्षाबंधन का पड़ना भाई-बहन के आपसी प्रेम को बढ़ाएगा. इस बार भद्राकाल न होने की वजह से दिनभर में किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है.
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












