
Rajya Sabha Election : 4 राज्य, 16 सीटें, राज्यसभा चुनाव में टी-20 जैसा मुकाबला
AajTak
Rajya Sabha Election: 4 राज्यों की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे. हॉर्स ट्रेडिंग रोकने के लिए बीेजेपी और कांग्रेस ने अपने विधायकों की पुख्ता किलेबंदी की है.
10 जून को देश के चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. इसके नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद है. राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक इन चारों राज्यों में ही एक-एक वोट की लड़ाई बिलकुल किक्रेट टी-20 मुकाबले जैसी है. इन सभी राज्यों में पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों को होटल या अन्य किसी सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का इंतजाम किया था.
हरियाणा में कांग्रेस के सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ पहुंचा दिया गया था जिनको गुरुवार को फिर दिल्ली लाया गया है. बीजेपी-जेजेपी ने भी सभी विधायकों को चंडीगढ़ रिसॉर्ट में टिकाया हुआ है. बात करें राजस्थान की तो यहां पर कांग्रेस के सभी विधायकों को उदयपुर के एक होटल में भेज दिया गया था जहां सीएम अशोक गहलोत की देखरेख में फिर जयपुर लाया गया है. इसी तरह महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के विधायकों को होटल में ठहराया गया है. ताकि कोई भी दूसरा दल इनको बरगला न सके.
कौन-कौन हैं प्रमुख चेहरे शुक्रवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव में पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, संजय राउत, शिवसेना और एनसीपी के प्रफुल पटेल जैसे नेता मैदान में हैं.
राजस्थान का गणित राजस्थान में बीटीपी ने कांग्रेस को झटका दे दिया है. पार्टी ने दोनों विधायकों से राज्यसभा चुनाव में हिस्सा न लेने के लिए कह दिया है. हालांकि, एक दिन पहले ही बीटीपी ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी. उधर सुभाष चंद्रा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े हो जाने की वजह से राजस्थान में पहले से ही कांग्रेस का गणित गड़बड़ाया नजर आ रहा है. हालांकि सीएम अशोक गहलोत का दावा है कि पार्टी राज्य की तीनों ही सीटों पर जीत दर्ज करेगी.
महाराष्ट्र में MVA को झटका मुंबई हाईकोर्ट ने एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख को राज्यसभा चुनाव में वोट देने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. इससे जहां अब एक उम्मीदवार 42 की जगह 41 वोटों की जरूरत पड़ेगी. वहीं गठबंधन के 2 विधायकों के वोट भी कम पड़ गए हैं. महाराष्ट्र में 6 सीटों के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं.
हरियाणा में भी कांग्रेस उलझी हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है. पहले माना जा रहा था कि एक सीट बीजेपी और दूसरी कांग्रेस के खाते में जाएगी. लेकिन कार्तिकेय शर्मा के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हो जाने से कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार अजय माकन के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है. हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है. लेकिन कांग्रेस के सामने बड़ी मुश्किल ये है कि पार्टी के विधायक कुलदीप शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा के ससुर हैं. वहीं इनेलो के विधायक अभय चौटाला ने साफ कहा है कि उनका वोट कार्तिकेय शर्मा को जाएगा क्योंकि उनके पारिवारिक रिश्ते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कार्तिकेय शर्मा किसी पार्टी से होते तो वो समर्थन नहीं करते.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








