
Rajasthan Student Union Result: मिनिस्टर की बेटी को हराकर निर्मल चौधरी बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ
AajTak
Rajasthan Student Union Election Result 2022: राजस्थान में दो साल बाद शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान किया गया. शनिवार सुबह से मतगणना शुरू कर दी गई. इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है, वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) का सूपड़ा साफ हो गया.
Rajasthan Student Union Election Result 2022: राजस्थान के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दलीयों का दबदबा रहा. वहीं, कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की बुरी तरह से हार हुई है. राजस्थान के 11 बड़े शहरों में NSUI का खाता तक नहीं खुला. जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में 8 घंटे के ड्रामे के बाद आखिरकार एसएफआई के अरविंद सिंह भाटी चुनाव जीत गए. यहां पर एनएसयूआई के उम्मीदवार हरेंद्र चौधरी के लिए खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव प्रचार में लगे थे.
जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी में निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी ने जीत दर्ज की है. बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी से अध्यक्ष पद के लिए पद के लिए दौसा विधायक और कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल चुनाव मैदान में थीं. निहारिका का टिकट कटने के बाद वह निर्दलीय चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन वह चुनाव हार गईं. यहां एनएसयूआई चौथे स्थान पर रही है.
राजस्थान यूनिवर्सिटी में महासचिव पद पर एबीवीपी के अरविंद जाजड़ा और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय अमीषा मीणा जीते हैं. उदयपुर के मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के कुलदीप सिंह ने जीत दर्ज की है. यहां एबीवीपी सभी पदों पर जीती है.
इसके अलावा बीकानेर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में एबीवीपी के लोकेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है. अजमेर की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के महिपाल गोदारा ने जीत दर्ज की है.
एबीवीपी ने अजमेर में महासचिव, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव समेत सभी पदों पर जीत हासिल की है. भरतपुर के महाराजा सूरजमल यूनिवर्सिटी में भी एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, जबकि सीकर के दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी के सभी पदों की पर सीपीएस के छात्र संगठन एसएफआई की जीत हुई है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










