
Rajasthan Rajya Sabha polls: आप ने हनुमान बेनीवाल पर लगाया 40 करोड़ लेने का आरोप, RLP ने दर्ज कराया केस
AajTak
Rajasthan Rajya Sabha polls: दिल्ली से आप विधायक और राजस्थान के पार्टी प्रभारी विनय मिश्रा ने ट्वीट कर कहा था कि RLP में बगावत के सुर फूटने लगे हैं. 3 में से दो विधायक कह रहे हैं कि 40 करोड़ तो उन्होंने (हनुमान बेनीवाल) लिए, हमें क्या मिला? हम तो उसी को वोट देंगे, जहां हमारा मन करेगा.
Rajasthan Rajya Sabha polls: राज्यसभा चुनाव से पहले राजस्थान की 4 सीटों के लिए जोर आजमाइश तेज हो गई है. निर्दलीय चुनाव में उतरे सुभाष चंद्रा ने इस चुनाव में रोमांच बढ़ा दिया है. 10 जून को वोटिंग होनी है और इससे पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग के डर से रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है.
इस बीच आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक और राजस्थान के पार्टी प्रभारी विनय मिश्रा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के हनुमान बेनीवाल पर 40 करोड़ रुपए में विधायकों का सौदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि RLP में बगावत के सुर फूटने लगे हैं. 3 में से दो विधायक कह रहे हैं कि 40 करोड़ तो उन्होंने (हनुमान बेनीवाल) लिए, हमें क्या मिला? हम तो उसी को वोट देंगे, जहां हमारा मन करेगा. मिश्र ने ट्वीट कर ये बात कही.
आप प्रभारी के बयान के बाद RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने विनय मिश्रा के खिलाफ जयपुर में केस दर्ज कराया है. बता दें कि हनुमान बेनीवाल की RLP सुभाष चंद्रा को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है. RLP ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी भाजपा या कांग्रेस के उम्मीदवारों को समर्थन नहीं देगी. इसकी जगह वे निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. सुभाष चंद्रा का समर्थन करेंगे. बता दें कि बेनीवाल की RLP के पास 3 विधायक हैं.
राजस्थान की 4 सीटों का गणित
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 विधायक हैं. ऐसे में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 वोट चाहिए. बीजेपी के पास फिलहाल 71 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 109 विधायक हैं. इस तरह बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी की 41 वोट के साथ जीत तय है और उसके बाद 30 वोट अतिरिक्त बचते हैं. इस तरह बीजेपी के समर्थन के बाद सुभाष चंद्रा को जीत के लिए सिर्फ 11 वोट और चाहिए होंगे.
कांग्रेस के पास 109 विधायक

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









