
सेटेलाइट इमेज में भी 5 साल से दिख रहा था गड्ढा और पानी, अफसरों को युवराज की मौत तक नहीं आया नजर ?
AajTak
नोएडा सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने सिस्टम की वर्षों पुरानी लापरवाही उजागर कर दी. गूगल अर्थ की सैटेलाइट तस्वीरें बताती हैं कि जिस गहरे गड्ढे में कार गिरी, वहां 2021 से पानी भरा था. न बैरिकेडिंग लगी, न चेतावनी संकेत. पहले भी हादसा हुआ, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई. अब गिरफ्तारी हुई है, लेकिन प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल कायम हैं.
नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत अब महज़ एक सड़क हादसा नहीं रही. यह घटना सिस्टम की उस सामूहिक लापरवाही की तस्वीर बन चुकी है, जिसमें सालों से दिख रहा खतरा, चेतावनियों के बावजूद अनदेखा किया जाता रहा.
गूगल अर्थ की सैटेलाइट तस्वीरें अब उस सच्चाई को सामने ला रही हैं, जिसे प्रशासन, प्राधिकरण और जिम्मेदार विभाग या तो देख नहीं पाए या देखना नहीं चाहते थे. जिन तस्वीरों को आम नागरिक एक क्लिक में देख सकता है, वही तस्वीरें बताती हैं कि जिस गहरे गड्ढे में युवराज की कार गिरी, वहां 2021 के अंत से लगातार पानी भरा हुआ था. यह गड्ढा न केवल मौजूद था, बल्कि तीन साल से ज्यादा समय तक असुरक्षित, खुला और जानलेवा बना रहा.
सैटेलाइट तस्वीरें क्या कहती हैं?
पीटीआई द्वारा अप्रैल 2009 से मार्च 2025 तक की गूगल अर्थ सैटेलाइट तस्वीरों की समीक्षा में कई अहम तथ्य सामने आए हैं. 2009 से 2015 तक यह इलाका कृषि भूमि था. तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि यहां फसलें थीं, सिंचाई की लाइनें थीं. 2016-17 में स्पोर्ट्स सिटी परियोजना को मंजूरी मिली, जिसके बाद भूमि उपयोग बदला गया. पेड़-पौधे साफ किए गए और बड़े स्तर पर खुदाई शुरू हुई. लेकिन नवंबर 2021 से पहले तक किसी भी सैटेलाइट इमेज में इस स्थान पर कोई बड़ा जलभराव नहीं दिखाई देता. नवंबर 2021 की सैटेलाइट तस्वीरें पहली बार उस गड्ढे में बड़े पैमाने पर पानी भरा हुआ दिखाती हैं. इसके बाद 2022, 2023 और 2024 की तस्वीरों में हालात और बदतर होते चले गए जैसे गड्ढे में काला ठहरा हुआ पानी, काई और शैवाल की परत, आधी डूबी निर्माण सामग्री, चारों ओर उगी झाड़ियां. ये सब इस बात का सबूत हैं कि यह जगह लंबे समय तक यूं ही छोड़ दी गई. मार्च 2025 की सबसे ताजा सैटेलाइट तस्वीर में भी गड्ढा जस का तस दिखाई देता है. पानी से लबालब, चारों ओर अव्यवस्थित, जबकि उससे सटी सड़कें पूरी तरह विकसित नजर आती हैं.
एक हादसा, जिसने कई साल की लापरवाही उघाड़ दी
17 जनवरी की रात करीब 12 बजे गुरुग्राम से घर लौट रहे 27 वर्षीय युवराज मेहता की कार सेक्टर-150 में सड़क किनारे बने नाले को तोड़ते हुए सीधे स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट नंबर-2 के प्लॉट ए-3 में जा गिरी. वहां पहले से मौजूद गहरा और पानी से भरा गड्ढा युवराज के लिए मौत का कुंआ साबित हुआ. कार कुछ ही पलों में पानी में समा गई. युवराज ने घटना के तुरंत बाद पिता को कॉल कर जानकारी दी, उन्होंन पुलिस को सूचना दी फिर मौके पर पहुंचे. देखते ही देखते वहां पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित कई अन्य विभागों की टीम पहुंच गई. लेकिन कोई भी पानी में उतरने को तैयार नहीं हुआ. युवराज वहां से बचाओ बचाओ चिल्लाता रहा. अंतत: युवराज कार सहित पानी में डूब गया और उसकी जान चली गई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






