
रेलयात्री ध्यान दें! फरवरी-मार्च में इस रूट की 3 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे में गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के लिए फरवरी से मार्च 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य होंगे. इस दौरान कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. जबकि कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन और शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन किया जाएगा. रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की है.
भारतीय रेलवे एक तरफ जहां ट्रेनों को सही समय से चलने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव करता है. वहीं, रेलवे ट्रैक का भी दोहरीकरण और तहरीकरण किया जा रहा है. ताकि ट्रेनों को सही समय से और निर्बाध गति से चलाया जा सके.
इसी कड़ी मे पूर्वोत्तर रेलवे में भी लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है. गाड़ियों की गति बढ़ाने, संचलन समय में बचत करने एवं अतिरिक्त गाड़ियों के संलचन हेतु गोण्डा-बुढ़वल रेलखंड पर स्थित गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के लिए 18 फरवरी से 19 मार्च, 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 20 मार्च, 2026 को मुख्य संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण का कार्य होना है. जिसके कारण के इस रूट से होकर चलने वाली दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का फरवरी और मार्च में अलग-अलग तारीखों में निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा.
इस संदर्भ मेंपूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिचालनिक सुगमता के लिए पूर्वोत्तर रेलवे मे लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है. ताकि ट्रेनों को सुगमता और समयबद्ध तरीके से चलाया जा सके. यात्रियों की सुविधा के रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की जानकारी दी गई है.
Cancelled Trains List: यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Diverted Trains List: इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






