
खंभे से बांधकर कुत्ते को बेरहमी से पीटा... वीडियो वायरल होने पर बवाल, लोगों में भड़का आक्रोश
AajTak
रांची के धुर्वा इलाके में शर्मनाक घटना सामने आई है. शालीमार बाजार के पास एक कुत्ते को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है, अन्य की पहचान की जा रही है.
झारखंड की राजधानी रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास एक कुत्ते के साथ बेरहमी की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 8 से 10 लोग एक कुत्ते को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट रहे हैं. कुत्ता दर्द से तड़पता रहा, लेकिन आरोपियों ने नहीं छोड़ा.
घटना का वीडियो सामने आते ही पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में डॉग लवर्स धुर्वा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया. लोगों का कहना था कि इस तरह की क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती और इस मामले में आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: लखनऊ से सामने आया पशु क्रूरता का दर्दनाक VIDEO, कुत्ते को पीटकर किया लहूलुहान, एक पैर भी तोड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही सभी को शिकंजे में लिया जाएगा. धुर्वा थाना पुलिस ने साफ कहा है कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. कुत्ते को बेरहमी से मारने के बाद गड्ढे में दफना दिया गया था, लेकिन एक जर्मन शेफर्ड डॉग ने उस जगह को खोज निकाला, जिससे पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया. इस पूरी घटना से जुड़े दृश्य भी वीडियो में देखे जा सकते हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






