
भोपाल मेट्रो: एक महीना पूरा, लेकिन यात्रियों का टोटा; ₹8 लाख रोज खर्च कर कमा रही मात्र ₹39 हजार
AajTak
Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो को कमर्शियल रन का एक महीना पूरा हो गया है. 8 लाख रुपए के दैनिक खर्च के मुकाबले मेट्रो की कमाई केवल 39 हजार है. यात्रियों की कमी के कारण अब शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है.
भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन को आज एक महीना पूरा हो गया है, लेकिन जिस मेट्रो को नवाबी दौर के इस शहर भोपाल को रफ्तार देनी थी वो यात्रियों का इंतजार करती नजर आ रही है. 20 दिसंबर को भव्य उद्घाटन के बाद शुरू हुई भोपाल मेट्रो न तो रफ्तार पकड़ पाई और न ही लोगों का भरोसा.
मेट्रो के कमर्शियल रन का एक महीना पूरा होने पर आजतक ने जो आंकड़े जुटायें वो मेट्रो मुश्किलें साफ़ बयां कर रहे हैं. दरअसल, मेट्रो को रोजाना चलाने का खर्चा कमाई से कई गुना ज्यादा आ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, 21 दिसंबर से शुरू हुई मेट्रो रोज का ऑपरेशनल कॉस्ट लगभग 8 लाख रुपये है. औसतन टिकटों की बिक्री से लगभग 39,152 रुपए प्रतिदिन की आय हो रही है. वर्तमान में मेट्रो सेवाओं के प्रारंभिक चरण में औसतन 1290 टिकट प्रतिदिन की बिक्री हो रही है. यात्री नहीं मिलने से घटे फेरे यात्रियों की लगातार कमी ने मेट्रो कॉरपोरेशन को महज 14 दिनों के भीतर शेड्यूल बदलने पर मजबूर कर दिया. अब मेट्रो सुबह 9 बजे के बजाय दोपहर 12 बजे शुरू होती है और आखिरी ट्रिप शाम 7:30 बजे तक सिमट गई है. शुरुआत में जहां मेट्रो रोज के 17 फेरे लगा रही थी, वो अब घटकर 13 रह गए है. वर्तमान में मेट्रो के पहले चरण का प्रायॉरिटी कॉरिडोर शुरू हुआ है, जिसमें 8 मेट्रो स्टेशन हैं.
क्यों नहीं मिल रहे यात्री? शहरी विकास मामलों के जानकारों के मुताबिक, मेट्रो की सीमित कनेक्टिविटी और दो मेट्रो ट्रेनों के बीच समय का भारी अंतर इसकी एक बड़ी वजह है. एम्स से फ्लाई मेट्रो दोपहर 12 बजे शुरू होती है, जबकि अगली मेट्रो इसके ठीक 1 घंटा 15 मिनट बाद यानि 1:15 पर आती है. भोपाल जैसे शहर में शख्स मेट्रो स्टेशन पर इतना इंतज़ार करने की बजाय पूरा शहर ही पार कर लेता है.
दूसरी बड़ी वजह है सीमित कनेक्टिविटी लेकिन स्वाभाविक है यह आने वाले समय में बढ़ेगी तो कनेक्टिविटी की समस्या अपने आप ही दूर हो जाएगी. विशेषज्ञों के मुताबिक, मेट्रो बनाने और चलाने में बहुत पैसा लगता है, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण किराए से पर्याप्त आय नहीं होती, जिससे भारी परिचालन घाटा होता है. भोपाल जैसे शहरों में लोग छोटी दूरी के लिए निजी वाहन (कार, बाइक) इस्तेमाल करते हैं, जिससे मेट्रो की सवारी कम हो जाती है.
मेट्रो प्रबंधन नाउम्मीद नहीं मेट्रो प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मानें तो वर्तमान में भले ही मेट्रो को कम मुसाफ़िर मिल रहे हैं लेकिन यह परियोजना दूरगामी भविष्य को देखते हुए बनाई गई है, जिसमें आने वाले समय में मेट्रो का भोपाल के नजदीकी शहरों जैसे मंडीदीप और सीहोर तक विस्तार किया जाएगा. इससे स्वाभाविक तौर पर ज्यादा यात्री बिना ट्रैफिक जाम में फंसे सफर कर सकेंगे.
मेट्रो प्रबंधन का बयान

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







