
डायन, टोना टोटका, और मर्डर... शक में पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से काटा
AajTak
झारखंड के सिमडेगा जिले से अंधविश्वास से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है. टोना-टोटका करने के शक में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है. घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
झारखंड के सिमडेगा जिले में अंधविश्वास की एक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहां टोना-टोटका करने के संदेह में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात जिले के ओरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरुबहार गांव की है. मृतका की पहचान 73 वर्षीय प्रेमदानी कंडुलना के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब आरोपी पड़ोसी ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
ओरगा थाना प्रभारी साजल धाम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को महिला पर टोना-टोटका और जादू-टोना करने का शक था. इसी अंधविश्वास के चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं. ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि को समझने की कोशिश की जा रही है.घटना के बाद सरुबहार गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि आज के आधुनिक दौर में भी इस तरह के अंधविश्वास के कारण किसी की जान जाना बेहद दुखद और शर्मनाक है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को खत्म किया जा सके. गौरतलब है कि झारखंड के कई आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में अब भी डायन-बिसाही और टोना-टोटका को लेकर हिंसक घटनाएं सामने आती रहती हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






