
राजस्थान में 'अशांत क्षेत्र कानून' की तैयारी... सांप्रदायिक तनाव वाले इलाकों में प्रॉपर्टी बेचने पर लगेगी रोक, बिना DM की इजाजत नहीं होगा सौदा
AajTak
Rajasthan News: कानून बनने के बाद कमेटी अशांत क्षेत्र घोषित करेगी. इसके उल्लंघन पर 3-5 साल की सजा का प्रावधान होगा. कानून मंत्री जोगाराम ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा कि इस कदम से औने पौने दामों में हिंदूओं की संपत्ति बेचने में रोक पर मदद मिलेगी.
राजस्थान की बीजेपी सरकार ने प्रदेश में नया कानून लागू करने का फैसला किया है. कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि किया कि यह कदम विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए है, जहां जनसंख्या असंतुलन के कारण सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है.
इस कानून के लागू होने के बाद 'अशांत घोषित' क्षेत्रों में संपत्ति के लेन-देन के नियम पूरी तरह बदल जाएंगे. घोषित अशांत क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अपनी अचल संपत्ति बिना जिला मजिस्ट्रेट यानी DM की लिखित अनुमति के नहीं बेच पाएगा.
DM यह सुनिश्चित करेंगे कि संपत्ति बेचने वाले पर कोई दबाव तो नहीं है और क्या उसे संपत्ति का उचित बाजार मूल्य मिल रहा है. कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 3 से 5 साल की जेल की सजा हो सकती है. सरकार एक विशेष कमेटी बनाएगी जो उन इलाकों को 'अशांत क्षेत्र' चिन्हित करेगी, जहां सांप्रदायिक तनाव या जनसंख्या असंतुलन की समस्या है.
सरकार के तर्क: क्यों जरूरी है यह बिल? सरकार ने इस बिल के पीछे तीन प्रमुख आधार बताए हैं. हिंदुओं या अल्पसंख्यक (इलाके के हिसाब से) आबादी को अपनी संपत्ति औने-पौने दामों में बेचने और पलायन करने से रोकना.
वहीं, विशेष समुदायों की आबादी में अचानक और अत्यधिक वृद्धि वाले क्षेत्रों में सामाजिक संतुलन बनाए रखना. उन इलाकों में सांप्रदायिक तनाव को कम करना जहां जमीन और मकानों को लेकर अक्सर विवाद होता है.
भजनलाल सरकार के इस फैसले को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. सरकार का मानना है कि इससे सीमावर्ती जिलों और जयपुर के पुराने शहर जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा मिलेगी, वहीं विपक्ष इस पर ध्रुवीकरण के आरोप लगा सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






